कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगी बिपाशा

मुंबई, 4 सितंबर। बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी अभिनेत्री बिपाशा बसु की आने वाले दिनों में कुछ फिल्में रिलीज होने वाली है, जिनमें बिपाशा अलग-अलग किस्म के किरदार निभाते हुए दिखाई देगी। सबसे पहले प्रदर्शित होगी "पंख"। यह फिल्म ऎसे बच्चो की कहानी है जो लडका है, लेकिन फिल्मों में उसे मौका मिलता रहे इसलिए उसकी मां उसे लडकी बनाकर पेश करती है। बिपाशा उसके सपनों में आने वाली अभिनेत्री के रूप में दिखाई देगी।
दिवाली पर बिपाशा की "ऑल द बेस्ट" प्रदर्शित होगी। यह शुद्ध कमर्शियल फिल्म है, और बिपाशा जिम ट्रेनर बनी है। बिपाशा दर्शकों को हंसाने की कोशिश करेगी और उन्हें यह भूमिका निभाने में बडा मजा आया है। कश्मीर पृष्ठभूमि पर आघारित "लम्हा" में बिपाशा का रोल गंभीर और वास्तविकता के निकट है। इसके अलावा उनकी एक बंगला भाषा में भी फिल्म प्रदर्शित होेने वाली है, जिससे बिपाशा को उम्मीद है कि कोई बडा अवॉर्ड उन्हें मिल सकता है।

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला