कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भाजपा में जिन्ना की चर्चा नही होगी : राजनाथ सिंह

रोहतक 7,सितम्बर। जसवंत सिंह को जिन्ना की टिप्पणी करने से उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया। राजनाथ सिंह ने कहा कि अब अगर कोई जिन्ना की चर्चा करता है तो उसकी खैर नही। हरियाणा में आयोजित रैली में उन्होंने कहा, अब भाजपा में जिन्ना पर कोई चर्चा नही होगी। सिंह ने कहा, जिन्ना ने देश को तोडने का काम किया था, जोडने का नही। उनके कारण लाखों लोगों की जान गई। ऎसे शख्य पर हम चर्चा तक सहन नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, कोई चर्चा करता है तो पार्टी उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। गैरतलब है कि जिन्ना के कारण भाजपा की खासी किरकिरी हुई है। पहले लालकृष्ण आडवाणी ने पाकिस्तान जाकर जिन्ना की बढाई की तो उन्हें अघ्यक्ष पद छोडना पडा, हाल ही में अपनी किताब में जिन्ना का गुणगान करने पर जसवंत सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया।

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला