मुंबई, 15 सितंबर। श्रीलंका में डंका बजाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम मंगवार को स्वदेश लौटी। भारतीय टीम श्रीलंका से चेन्नई होते हुए मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंची। जहां विजयी टीम का शानदार स्वागत किया गया। भारतीय टीम ने मंगलवार को कोलंबो में कॉम्पैक कप के फाइनल में श्रीलंका को 46 रनों से पराजित किया। सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए वनडे खेल जीवन का अपना 44वां शतक ठोका। सचिन पहली ही गेंद से श्रीलंकाई गेदबाजों पर टूट पडे। सचिन ने 92गेदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें आठ चौके शामिल है। सचिन ने मेडिस की गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। अपनी इस जीत पर सचिन काफी खुश नजर आए। गौरतलब है कि भारत को 11 साल बाद श्रीलंका की जमीन पर त्रिकोणीय श्रृंखला में कामयाबी मिली है। ये मुमकिन हुआ सचिन तेंदुलकर की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत से श्रीलंका में भारत की ये चौथी और कुल 22वीं टूर्नामेंट जीत है।