कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कर्नाटक : 4,000 डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया

बेंगलुरू, 30 सितंबर। वेतन एवं भत्ते बढ़ाए जाने की मांग कर रहे कर्नाटक के करीब 4,000 सरकारी डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। सरकार के साथ बातचीत से इनकार करते हुए डॉक्टरों ने राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को इस्तीफा भेजा है। मंगलवार को कई जिलों में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की निदेशक उषा वासुकर को इस्तीफा भेजा। हालांकि राहत की बात यह है कि डॉक्टर 14 अक्टूबर तक काम करते रहेंगे। सरकार को चेतावनी देते हुए डॉक्टरों का कहना है कि अगर दो हफ्ते के भीतर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वो निजी अस्पतालों में या फिर क्लीनिक खोलकर काम करने लगेंगे। डॉक्टरों की ये भी मांग है कि दूर दराज के इलाकों में काम करने पर उन्हें प्रमोशन दिया जाएगा।

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला