नई दिल्ली, 30 सितंबर। दिल्ली सरकार ने देशी शराब की कीमतो में दो रूपए से दस रूपए तक की वृद्धि करने का फैसला किया है। यह निर्णय जल्द ही लागू हो जायेगा मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की हुई बैठक के बाद राज्य के वित्त मंत्री अशोक कुमार वालिया ने बताया कि देशी शराब की बोतल जिसकी कीमत अभी तक 50 रूपए थी उसे बढ़ाकर 60 रूपए करनेे का फैसला किया गया है। डा. वालिया ने बताया कि अद्दा, जो 25 रूपए का है, उसकी कीमत पांच रूपए बढ़ाई गई है। इसका नया दाम 30 रूपए होगा। पौवा के दाम दो रूपए बढ़ाकर 15 रूपए किया गया है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शराब के दाम बढ़ाने के बारे में अभी कोई फैसला नही किया गया है। राज्य विधानसभा के आगामी सत्र में दिल्ली की नई आबकारी नीति के लिए विधेयक लाया जायेगा और उसके पारित होने के बाद कानून की शक्ल लेने पर अंग्रेजी शराब के दामों में वृद्धि पर निर्णय लिया जायेगा। डा. वालिया ने बताया कि देशी शराब के दामों में वृद्धि से राज्य सरकार को 35 करो़ड रूपए की अतिरिक्त आय होगी।