मुंबई। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और निर्माता साजिद नाडियाडवाला की आगामी फिल्म अंजाना अंजानी की रिलीज फिलहाल कुछ दिन दिनों के लिए टल सकता है।
गौरतलब है कि रणबीर कपूर और प्रियंका चौपडा इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता, निर्देशक के साथ रणबीर को भी अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
यह फिल्म 24 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन खुद रणबीर ने फिल्म की रिलीजिंग को स्थिगित करने की अपील की है। फिल्म के प्रदर्शन को टालने का फैसला फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, रणबीर कपूर और प्रियंका चौपडा ने मिलकर लिया है। रणबीर का कहना है कि 24 सितंबर के साथ उनकी कई बुरी यादें जुडी हुई हैं। इसलिए वे ऎसे दिन अपनी फिल्म की रिलीज की खुशी नहीं मनाना चाहते।
गौरतलब है कि रणबीर की प्रियंका के साथ यह पहली फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर और प्रियंका इस फिल्म में दिलचस्प परिस्थितियों मे एक दूसरे से मिलते हैं। अंजाना अंजानी की एक्सक्लूजिव ट्रेलर, विडियों और तस्वीरें देखने के लिए इरोज पर क्लिक करें।
भारत समाचार
अभी रिलीज नहीं होगी अंजाना अंजानी


