कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारतीय निशानेबाज के पदक गायब

नई दिल्ली। निशानेबाज हीना सिद्धू का वह बैग गायब हो गया, जिसमें राष्ट्रमंडल खेलों में उनके द्वारा जीते गए स्वर्ण और रजत पदक रखे थे। बुधवार को यह वाकया उस समय हुआ, जब खेल गांव में सुरक्षा जांच के लिए उन्होंने स्कैनर में बैग रखा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ""अधिकारियों ने खेल गांव में इस घटना के बाबत उद्घोषणा करवाई और मामले की जांच शुरू की।
"" उल्लेखनीय है कि पटियाला की रहने वाली सिद्धू ने कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में बुधवार को 10 मीटर की एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में रजत पदक जीता है। इसके अलावा सिद्धू और अनु राज सिंह की ज़ाडी ने मंगलवार को महिलाओं की 10 मीटर की एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था।

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला