कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

तो़ड-फो़ड के कारण हुआ था ज्ञानेश्वरी हादसा: रिपोर्ट

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के झारग्राम में गत 28 मई को हुए ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे की वजह तो़ड-फो़ड थी। रेल मंत्रालय ने गुरूवार को कहा कि इस बात की पुष्टि इस हादसे की जांच के लिए गठित समिति ने की है। इस हादसे में 150 यात्रियों की मौत हो गई थी और 157 घायल हो गए थे।

मंत्रालय के अनुसार रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हादसा इलास्टिक रेल क्लिप्स हटाने और क्रॉस लेवल तथा एलाइमेंट में असंतुलन सहित पटरियों में छे़डछ़ाड की वजह से हुआ। मंत्रालय के अनुसार रिपोर्ट के अनुसार हादसे की वजह तो़ड-फो़ड मानी गई है। यह जांच दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के रेलवे सुरक्षा आयुक्त एस.नायक ने कराई। जांच को तटस्थ बनाए रखने के लिए रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने नागर विमानन मंत्रालय के अधीन कार्य किया। रेल मंत्रालय ने कहा, ""आयुक्त ने अपनी प्रारम्भिक रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी है।"" ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के डिब्बे खेमसुली और सरदिहा रेलवे स्टेशन के बीच पटरी से उतर गए थे। इसी बीच, दूसरी पटरी पर आ रही एक मालग़ाडी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के कुछ डिब्बों से जा टकराई थी।

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला