कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दूसरा वनडे : भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

विशाखापट्टनम। भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को विशाखापट्टनम क्रिकेट संघ मैदान पर आस्टे्रलिया के साथ खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दो मैचों की टेस्ट श्रंृखला पर कब्जा जमाने के बाद भारतीय टीम जीत की लय बरकरार रखने और इस मैदान पर लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के मकसद से उतरी है।
विशाखापट्टनम शहर से बाहर बनाए गए वीडीसीए मैदान पर भारत का अब तक का रिकार्ड अच्छा रहा है। भारतीय टीम ने यहां खेले गए दोनों मुकाबले जीते हैं। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 58 रनों से पराजित किया था जबकि दूसरे मुकाबले में उसने श्रीलंका पर सात विकेट से जीत हासिल की थी।
कोçच्चा में खेला जाने वाला पहला एकदिवसीय मुकाबला बारिश में धुल गया था। इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम जहां टेस्ट से एकदिवसीय मूड में आने का प्रयास करेगी वहीं रिकी पोंटिंग की आस्ट्रेलियाई टीम निराशा से उबरते हुए दौरे की पहली जीत का प्रयास करेगी।
इस मैच के लिए मेहमान टीम ने अपने दो नए खिलाç़डयों को मैदान में उतराने का फैसला किया है। डेविड वार्नर को आराम दिया गया है। व ह 12वें खिल़ाडी हैं जबकि मिशेल स्टार्क और जॉन हैसटिंग्स को एकदिवसीय करियर शुरू करने का मौका मिल रहा है। इस मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी माइकल क्लार्क पर है।
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ओस काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और यही कारण है कि उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में रवींद्र जडेजा नहीं खेल रहे हैं।  

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला