नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि हिंद महासागर में चीनी गतिविधियों पर भारत बराबर नजर रखे हुए है। कृष्णा ने कहा, ""भारत सरकार ने महसूस किया है कि चीन ने हिंद महासागर मामलों में सामान्य से अधिक रूचि दिखाया है। इसलिए हम चीन के इरादों पर बराबर नजर रखे हुए हैं।"" कृष्णा ने कहा कि सरकार हिंद महासागर में घटनाओं पर नजर रखे हुए है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि देश की क्षेत्रीय अखंडता और मछुआरों की बेहतरी की सुरक्षा की जाएगी। कृष्णा ने हालांकि अपने बयान में "सामान्य से अधिक रूचि" की व्याख्या नहीं की।
भारत समाचार
हिंद महासागर में चीनी गतिविधियों पर भारत की नजर


