कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अभ्यास छो़ड सम्मान समारोहों में व्यस्त है हॉकी टीम

नई दिल्ली। "चले थे हरि भजन को, ओटन लगे कपास"। भारतीय हॉकी टीम इन दिनों इसी कहावत को चरितार्थ करती नजर आ रही है। टीम दिल्ली में जुटी तो है 12 नवम्बर से चीन में होने वाले एशियाई खेलों के अभ्यास के लिए लेकिन उसका ज्यादातर समय सम्मान समारोहों में शिरकत करते बीत रहा है।
नई दिल्ली में आयोजित 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर बुधवार को शुरू हुआ था लेकिन अब तक केवल तीन दिन ही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर आयोजित हो सका है। खिलाç़डयों का बाकी का समय सम्मान समारोहों में हिस्सा लेते बीत रहा है।
शनिवार को जहां टीम के चार से पांच खिल़ाडी मुम्बई में आयोजित सहारा खेल पुरस्कारों में हिस्सा लेने पहुंचे वहीं सोमवार को कई खिल़ाडी हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लेने सोनीपत पहुंच गए।
सोमवार को ही टीम को वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा के आवास पर रात्रि भोज के लिए जाना है जबकि मंगलवार को उसे मशहूर उद्योगपति और कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल ने सम्मानित करने के लिए अपने आवास पर बुलाया है। भारतीय टीम को पांच नवम्बर को चीन के लिए उ़डान भरनी है। तमाम तरह की औपचारिकताओं के कारण चार नवम्बर शाम को अभ्यास नहीं हो सकेगा। ऎसे में भारतीय खिल़ाडी दिल्ली आने के अपने असल मकसद से भटकते दिख रहे हैं। खिल़ाडी बेशक सम्मान समारोहों को नजरअंदाज नहीं कर सकते लेकिन एशियाई खेलों में अगर टीम का प्रदर्शन खराब रहा तो इसके लिए उन्हें देशवासियों की खरी-खोटी भी सुननी प़ड सकती है।
एक खिल़ाडी ने बताया कि शिविर का कार्यक्रम बुरी तरह प्रभावित हुआ है लेकिन मुख्य कोच जोस ब्रासा भी इसे लेकर कुछ नहीं कर पा रहे हैं। खिल़ाडी ने कहा, ""ब्रासा को इस बात की तकलीफ है कि शिविर के लिए निर्धारित समय समारोहों में बेकार हो रहा है। इसे देखते हुए ब्रासा ने उपलब्ध समय का भरपूर उपयोग करते हुए दैनिक अभ्यास सत्र की अवधि बढ़ा दी है। इसके लिए ब्रासा ने टीम प्रबंधन से इजाजत ली है लेकिन इससे खिलाç़डयों को काफी परेशानी हो रही है।"" ""सोमवार सुबह जितने खिल़ाडी शिविर में उपलब्ध थे, उनसे इतनी मेहनत कराई गई कि शाम साढ़े चार बजे तक उन पर थकान बुरी तरह हावी रही और शाम के सत्र का अभ्यास नहीं हो सका। कोच ने कहा है कि वह इस सम्बंध में कुछ नहीं कर सकते क्योंकि टीम के खराब प्रदर्शन का ठीकरा अंतत: उन्हीं पर फूटता है।"" ""कोच ने हालांकि यह कहा है कि उनकी तरफ से टीम की तैयारी पूरी हो चुकी है।
पेनाल्टी कार्नर और रक्षापंक्ति को सशक्त करने की दिशा में कुछ काम बाकी है लेकिन सम्मान समारोहों के कारण इस दिशा में काम करने में दिक्कत आ रही है। इसका कारण यह है कि तीन दिनों से सभी खिल़ाडी एक साथ शिविर में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।""
एशियाई खेलों के लिए भारत को जापान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और हांगकांग के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है। ग्रुप-ए में मौजूदा चैम्पियन दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, ओमान और मेजबान चीन की टीमें हैं। वर्ष 2006 में दोहा में हुए एशियाई खेलों में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही थी। उसका पहला मैच 15 नवम्बर को हांगकांग से है जबकि उसे 20 नवम्बर को पाकिस्तान से भि़डना है।  

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला