नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम को केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) से राष्ट्रमंडल खेलों में कथित अनियमितताओं से जु़डी कोई नई शिकायत नहीं मिली है।
यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। सीवीसी उन जांच एजेंसियों में एक है जो खेल परियोजनाओं से जु़डे कथित वित्तीय अनियमितताओं की छानबीन कर रही हैं। राष्ट्रमंडल खेल परियोजनाओं को मूर्त रूप देने वाली कई एजेंसियों में से दिल्ली नगर निगम, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) जांच के ƒोरे में हैं। सीवीसी सूत्रों का दावा है कि उन्होंने अनियमितताओं से जु़डी दिल्ली नगर निगम को 10 और दिल्ली सरकार को चार नई शिकायतें भेजी हैं।
दिल्ली नगर निगम की कार्य समिति के अध्यक्ष जगदीश ममगाईं ने इससे इंकार किया है। उन्होंने आईएएनएस को बताया, ""राष्ट्रमंडल खेलों के समाप्त होने के बाद हमें सीवीसी से कोई नई शिकायत नहीं मिली है।"" ममगाईं ने कहा, ""खेलों के आरंभ होने से पहले हमें स्ट्रीट लाइट्स के ठेके से जु़डे दास्तावेजों के साथ अधिकारियों के छो़डड़ाड करने, सुनेहरी व कुशक नालियों पर पार्किग स्थल तैयार करने और प्रेम नगर रेलवे क्रॉसिंग पर पुल निर्माण को लेकर तीन शिकायतें मिली थीं।"" उन्होंने कहा कि इन तीनों शिकायतों से जु़डी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और सीवीसी का निर्देश मिलते ही इसे अक्टूबर के अंत तक जमा कर दिया जाएगा।
सीवीसी सूत्रों के मुताबिक आयोग को अनियमितताओं से जु़डी 1,238 शिकायतें मिली हैं। इनमें से 928 को आवश्यक कार्रवाई करने के मकसद से राज्य और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों को भेज दिया गया है। ममगाईं ने कहा, ""हमें अभी तक किसी भी जांच एजेंसी से कोई नई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो छानबीन करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।""
भारत समाचार
सतर्कता आयोग से नई शिकायतें नहीं मिलीं : नगर निगम


