जयपुर। दिल्ली के पीतमपुरा मैन रोड पर नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास आयोजित होने वाले राजस्थान रत्नाकर के दिवाली मेले की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं।
यह मेला 30 एवं 31 अक्टूबर को दो दिनों तक चलेगा। इस मेले में करीब 150 स्टॉल्स लगेंगे। साथ ही ढ़ाई लाख रूपये के आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। अप्रवासी राजस्थानियों द्वारा पिछले तीस वर्षो से प्रति वर्ष आयोजित किया जा रहा यह दिल्ली का सबसे पुराना और राजस्थानी परम्परा का अनूठा मेला है। दिल्लीवासियों में लोकप्रिय यह मेला शानदार आयोजन है जिसमें बच्चों से लेकर ब़डों तक के लिए विविध रोचक कार्यक्रमों की भरमार रहती है।
भारत समाचार
दिल्ली में राजस्थान रत्नाकर दिवाली मेले की तैयारियां जोर शोर से


