नई दिल्ली। त्यौहारों के सीजन में आपको रसोई गैस की कोई किल्लत नही होगी।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों से कहा है कि वह रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करे। तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पेट्रोलिय सचिव एस सुदर्शन ने कंपनियों से छुट्टी के दिन भी खाली सिलेंडरों में गैस भरने के काम को जारी रखने के लिए कहा गया है।
सरकार ने तेल कंपनियों से कहा है कि जिन बोटलिंग प्लांट में सिर्फ एक शिफ्ट में काम किया होता है, वहां दो शिफ्ट में काम किया जाए। ताकि, गैस की अपूर्ति में किसी प्रकार की समस्यांए न आए। तेल कंपनियों ने सरकार को बताया है कि देश के किसी हिस्से में एलपीजी सिलेंडर की बडे पैमाने पर किल्लत नही है।
महानगरों में ही सिर्फ गिने-चुने स्थलों पर कुछ दिक्कते हुई है, जिसमें खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इस बैठक में यह फैसला किया गया कि इंडियन ऑयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम व भारत पेट्रोलियम के सीएमडी या निदेशक (मार्केटिंग) रोजाना सभी राज्यों को अपने केन्द्रों के साथ रसोई गैस की उपलब्धता और इसकी आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
इन्हें यह निर्देश दिया गया कि वे 30 अक्टूबर, 2010 तक सभी प्रकार की प्रतीक्षा सूची को खत्म करने के लिए गंभीर कोशिश करेंगे। मंत्रालय का कहना है कि मेट्रो शहरों में त्यौहारों के दौरान उपभोक्ताओं को किसी तरह की कोई दिक्कत पेश नही आनी चाहिए। गैस को लेकर आने वाले शिकायतों का उसी दिन निपटारा किया जाए।
भारत समाचार
त्योहारों में नही होगी रसोई गैस की किल्लत












