कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चार दिनों में समुद्री लुटेरों की तीसरी नौका पक़डी

नई दिल्ली। भारतीय नौसैनिक जहाज "आईएनएस दिल्ली" ने व्यापारिक जहाजों की चौकसी करते हुए 15 सितम्बर को अदन की ख़ाडी में समुद्री लुटेरों की एक और नौका को सफलतापूर्वक अपने कब्जे में ले लिया।
चार दिनों में यह तीसरी नौका पक़डी गई है। आईएनएस दिल्ली को जुलाई के मध्य से अदन की ख़ाडी में समुद्री लुटेरों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए तैनात किया गया है। यह छह व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा प्रदान कर रहा था कि 15 सितम्बर को सुबह लगभग 10 बजे यमन के तट से 108 किलोमीटर दक्षिण में उसने एक नौका को अपनी ओर आते हुए देखा। उस नौका को बीच में ही रोक दिया गया और समुद्री कमांडो का एक दल उस पर सवार हो गया। नौका पर 7.62 एमएम की एक राइफल, छह आरपीजी और गोला बारूद पाया गया। उस नौका को निशस्त्र कर दिया गया। इस प्रकार आईएनएस दिल्ली के दल ने अदन की ख़ाडी में समुद्री लुटेराें के खतरों को सफलतापूर्वक कम कर दिया है। उल्लेखनीय है कि आईएनएस दिल्ली ने पिछले चार दिनों में समुद्री डाकुओं की तीसरी नौका को अपने कब्जे में लिया है। आईएनएस दिल्ली ने इससे पहले 5 सितम्बर, 12 सितम्बर और 13 सितम्बर को इस प्रकार की कार्रवाई की। भारतीय नौसेना ने अक्टूबर 2008 में समुद्री डाकुओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी और तब से समुद्री डाकुओं के खिलाफ यह 18वां आक्रमण है, जिसे विफल कर दिया गया है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें