कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

यह किसी पागल का सुझाव हो सकता है: राजनाथ

नई दिल्ली। भाजपा के नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बीच चल रही रस्साकसी ने आज तब क़डवाह़ड पैदा कर दी जब भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत के सुझाव को तीव्र प्रतिक्रिया देते हुए खारिज कर दिया। भाजपा के भविष्य को लेकर चिंतित आरएसएस ने पार्टी में ब़डे पैमाने पर सुधार करने के सुझाव दिए हैं। भागवत ने भाजपा में शीर्ष स्तर पर परिवर्तन का संकेत देते हुए कहा है कि पार्टी को व्यापक सर्जरी और कीमोथेरेपी की जरूरत है।
सिंह ने यहां पार्टी के केंद्रीय प्रकोष्ठ द्वारा संसद भवन पर आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों द्वारा भागवत के सुझाव पर पूछे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि यह किसी और का नहीं बल्कि पागल का सुझाव हो सकता है। लोकसभा चुनाव हारने के बाद हाल में हुए तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के उपरांत भाजपा संघ के निशाने पर है। संघ चाहता है कि भाजपा में शीर्ष स्तर पर परिवर्तन हों और वरष्ठि नेता लालकृष्ण आडवाणी मार्गदर्शन की भूमिका निभाएं। उसका सुझाव है कि भाजपा का नेतृत्व पचपन से साठ साल की उम्र के नेता को सौंपा जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सिंह का अध्यक्ष पद का कार्यकाल इस वर्ष के अंत में खत्म हो रहा है और उसके बाद पार्टी का नया अध्यक्ष चुना जाना है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें