भारत समाचार
उडीसा:पास्को को 12 अरब डॉलर के स्टील संयंत्र लगाने की मंजूरी

मोहंती ने कहा कि कंपनी पहले ही वनरोपण के लिए राज्य सरकार के पास 105 करोड रूपये जमा करा चुकी है। परियोजना के लिए सहयोग करने पर राज्य और केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी परियोजना क्षेत्र में 20 लाख पेडों के एक हरित क्षेत्र का निर्माण करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। मोहंती ने कहा कि जमीन उनके हवाले किए जाने के बाद कंपनी किसी भी समय काम शुरू करने के लिए तैयार हैं।










