कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एशियाई खेल : साइना ने किया जीत से आगाज

ग्वांगझू। एशियाई खेलों में भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने महिला टीम स्पर्धा में जीत के साथ शुरूआत की जबकि पुरूष टीम स्पर्धा में अरविंद भट को पराजय का सामना करना पडा।
महिला वर्ग में साइना ने 30 मिनट चले एकल मुकाबले में आद्रियांती फिरदासारी को 21-16, 21-17 से परास्त कर इंडोनेशिया के खिलाफ भारत की अच्छी शुरूआत दिलाई।
वहीं दूसरी और पुरूष वर्ग में भट को 52 मिनट चले मुकाबले में चीनी ताइपे के यू सिंग सेई के खिलाफ हार का सामना करना पडा। ताइपे के खिलाडी ने कडे मुकाबले में 28-26, 15-21 21-13 से जीत दर्ज की। एशियाई खेलों में बैउमिंटन स्पर्ध में भारत की मिश्रित शुरूआत रही।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें