कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

लेटलतीफी के कारण दो भारतीय घुडसवार नहीं ले पाएंगे हिस्सा

ग्वांगझू। भारतीय घुडसवारी महासंघ की लेटलतीफी के कारण देश के दो घुडसवार 16वें एशियाई खेलों में खेलने से वंचित रह गए। अब घुडसवारी में भारत की एकमात्र उम्मीद कपिलेश भाटे से होगी।
सूत्रों के अनुसार महासंघ ने खेलों के लिए बने प्रोटोकाल का समुचित पालन नहीं किया जिसके कारण भारत के घोडो और घुडसवार समय पर ग्वांगझू नहीं पहुंच सके।
दो घुडसवारों राजेश पटी और सुनील कुमार के घोडों को इन खेलो में भाग लेने की अनुमति नहीं मिल सकी। भाटे का घोडा जर्मनी के अस्तबल में है और उन्हें एशियाड के लिए अनुमति मिल सकती है। महासंघ के अनुसार पटी का घोटा ऎन वक्त पर बीमार पड गया जबकि सुनील का घोडा डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया। दरअसल इनके विकल्प के रूप नए घोटों के चयन के बाद ही सारा बवाल खडा हुआ।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें