चंडीगढ। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही हरियाणा व पंजाब के मैदानी इलाकों में अमृतसर 9.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे चला गया वहीं लुधियाना में भी पारा दो डिग्री गिरकर 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पटियाला में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ में भी न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 10.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
उधर, हरियाणा में दो डिग्री की गिरावट के साथ 9.4 डिग्री के साथ अंबाला राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। करनाल में न्यनूतम तापमान 12 डिग्री, हिसार में न्यनतम तापमान 14.9, भिवाडी में 15.2 व गुडगांव में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।




















