क्वांगचो (चीन)। भारत के स्टार निशानेबाज गगन नारंग ने शनिवार को एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्गित और टीम स्पर्धा दोनों में रजत पदक जीते।
व्यक्तिगत स्पर्धा में नारंग ने अंतिम दौर में 103.7 अंक हाासिल किए। क्वालीफाइंग दौर में उन्हें कुल 897 अंक मिले थे। उन्होंने कुल 700.7 अंको का स्कोर हासिल किया और दूसरे स्थान पर रहे। यहां चीन के झू किनान ने 702 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण जीता।
किनान ने 2004 के ओलम्पिक में भी स्वर्ण जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों में चार स्वर्ण जीतने वाले नारंग ने यहां टीम स्पर्धा में अभिनव बिंद्रा और संजीव राजपूत के साथ मिलकर रजत पदक जीता। ये तीनों खिल़ाडी एक अंक के अंतर से स्वर्ण जीतने से चूके गए। टीम स्पर्धा का स्वर्ण चीन के नाम रहा।
भारत समाचार
एशियाड 2010 : गगन ने जीते 2 रजत



















