कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हिरासत में युवक की मौत, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)। हिरासत में कथित तौर पर उत्पी़डन और प्रत़ाडना से एक युवक की मौत हो जाने के कारण पंजाब पुलिस के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि 28 वर्षीय हरदीप सिंह को मोबाइल फोन चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस हफ्ते के शुरू में युवक को फतेहगढ़ साहिब जिले के खामनो पुलिस थाने में बंद किया गया था। हरदीप ने अपनी पतलून की मदद से खुद को पंखे में लटका कर फांसी लगा ली थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ""प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुलिस ने हरदीप को जेल में प्रताç़डत किया है। जिससे उसने आत्महत्या कर ली। हेड कांस्टेबल गुरबक्शीष सिंह और कांस्टेबल मनजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। दोनों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है।""
अधिकारी ने कहा, ""हरदीप ने बरवाली की एक दुकान से 15 मोबाइल फोन चुराए थे। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। जिले के उप पुलिस अधीक्षक मामले की छानबीन कर रहे हैं और वह जल्द ही रिपोर्ट देंगे।""  

अन्य खबरें

अन्य खबरें