रंगिया :असम:। असम के निज बोगांव और हेलेम रेल खंड के बीच आज तडके एक पैसेजर ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। हालाकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि मुरकोंगस्लेक रंगिया सवारी गाडी आज तडके करीब तीन बजकर 47 मिनट पर पटरी से उतर गयी। हादसे के समय ट्रेन में करीब 400 यात्री सवार थे। रेल अधिकारी मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों की जांच कर रहे है।