भारत समाचार
मेडिकल कॉलेज में छात्रों के साथ रैगिंग

सूत्रों के मुताबिक प्रथम वर्ष के इन छात्रों ने आरोप लगाया कि नववर्ष के मौके पर फिजियोथेरैपी विभाग के वरिष्ठ छात्रों ने पार्टी का आयोजन किया और इसी दौरान उनकी रैगिंग की। कॉलेज के डीन एंडी भोंसले ने कहा कि रैगिंग विरोधी समिति मामले की जांच करेगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।



















