कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

फरार आतंकियों का कोई सुराग नही

नई दिल्ली। अस्पताल ले जाते समय फरार हुए तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के बारे में सूचना देने वाले के लिए दिल्ली पुलिस ने पचास हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस ने पहचान के लिए तीन आतंकवादियों की तस्वीरें भी जारी की है। नौ साल पहले लाल किले के समीप हुए विस्फोटों के सिलसिले में अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद सादिक और रफाकत अली को गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों की सजा की अवधि पूरी हो चुकी है और इन्हें पाकिस्तान प्रत्यर्पित किया जाना था। शुक्रवार को ये तीनों आतंकवादी अस्पताल ले जाते समय फरार हो गए। इन्हें पकडने के लिए पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों मे अलर्ट जारी किया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने तीनों आतंकवादियों में से एक के भी में सूचना देने वाले को 50 हजार रूपए का इनाम देने का ऎलान किया है। उनकी तस्वीरें भी हमने जारी की है। ये तीनों आतंकवादी 30 अक्टूबर 2000 को रोहतक और दिल्ली से पांच अन्य पाकिस्तानी नागरिकों के साथ गिरफ्तार किए गए थे। इनके पास से हथियार, 27 किग्रा आरडीएक्स, 50 किग्रा हेरोइन और अन्य गोलाबारूद बरामद किया गया था। इसके तहत शनिवार रात से ही इन शहरों में नाकेबंदी करके वाहनों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बतायाकि दिल्ली से फरार आतंकी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों ने पनाह ले सकते है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के करीब गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, मेरठ और बुलन्दशहर जिलों के पुलिस कप्तानों को हाई अलर्ट के तहत नाकेबंदी करके वाहनों की जांच के आदेश दिए गया। खुफिया विभाग को भी इस शहरों में संदिग्धों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला