भारत समाचार
मंहगाई से उद्योग जगत चिंतित

उद्योग मंडल सीआईआई के महानिदेशक चंन्दजीत बनर्जी ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढोतरी जारी रहने से आम लोगौं की व्यय योग्य आय प्रभावित हुई है। उद्योग मंडल ने सरकार से खाद्यान्न भंडार खुले बाजार में उतारने की मांग की है जो बफर स्टॉक में सावर्जनिक वितरण प्रणाली के लिए जरूरत से अधिक है। सीआईआई के मुताबिक , अक्टूबर 2009 में बफर स्टॉक में एक करोड टन चावल आवश्यक से अधिक रहा।










