दिल्लीं में ऑटो एक्सपो शुरू, मारूति की आर-2 लांच हुई
Jan 4, 2010 9:21 PM
नई दिल्ली। दिल्ली में आज से ऑटो एक्सपो शुरू हो गया है। इस एक्सपो के दौरान कई नई कारे लांच होगी जिसमे आज मारूति की आर-3 सबसे पहले लांच हुई। प्रगति मैदान मे लगे ऑटो एक्सपो में करीब 30 देशों की कंपनियां भाग ले रही है। देशी बाजार में कई विदेशी कंपनियां छोटी कारों पर अपना दांव लगा रही है। बडे परिवार की बडी जरूरतो के लिए मारूति ने पेश की है तीन नई मल्टीपरपज कार ये कार बडे परिवार के लिए होने के वाबजूद ये कार देखने में ज्यादा बडी नही लगती। इस कार की यूएसपी है इसका डिजाईन, जिसे पार्किग करने में आसान और चलने में सुविधापूर्ण बनाया गया है। ये कॉन्सेप्ट कार भारतीय इंजीनियर्स ने सिर्फ नौ महीने में तैयार की है ये स्पोर्टी होने के साथ-साथ इसमें बैठने वालों को ढेर सारी जगह जरूर मिले। इस कार का नाम फिलहाल आर 3 रखा गया है। बाहर से कार को कॉम्पेक्ट लुक देने की कोशिश की गई है, तो बहते पानी जैसे इस कार को इंटीरियर्स बनाए गए है।