नई दिल्ली। बढती ठंड कोहरे का प्रभाव दिल्ली के पावर प्लांटो पर दिखाई देने लगा है। सोमवार को कोयला आधारित राजघाट पावर प्लांट और गैस आधारित पावर प्लांट ठप हो गए है। पप्पन कलां और वसंतकुंज के सब-स्टेशन भी कुछ घंटो के लिए बंद रहे। दिल्ली ट्रांस्को का दावा है कि राजधानी में बिजली आपूर्ति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पडेगा। जानकारी के अनुसार सोमवार को कोयला आधारित राजघाट पावर प्लांट की दो 67.5 मेगावाट की यूनिट अचानक ठप हो गई। इससे गैस आधारित संयंत्र की 30-30 मेगावाट क्षमता की दो यूनिट अचानक ठप हो गई। पप्पन कलां फेज-दो स्थित टी-वन के 220 और 66 किलोवाट का सब-स्टेशन से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जबकि वसंतकुंज में 31 और 25 मेगावाट आपूर्ति क्षमता वाला 220 और 66 किलोवाट एक सब-स्टेशन भी बंद रहा।