कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ऑटो एक्सपो में छोटी और ग्रीन कारों का जलवा

नई दिल्ली। दुनिया के प्रमुख वाहन कंपनियां आज से प्रगति मैदान में शुरू हुए ऑटो एक्सपो के 10वें संस्करण में अपने उत्पादों के साथ मौजूद है। इस बार ऑटो एक्सपो में ज्यादा छोटी और ग्रीन कारों पर्यावरण के अनुकूल का जलवा दिखाई देगा। दुनिया की इस दूसरे सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था में वाणिज्यिक वाहन कंपनियां भी अपनी बाजार हिस्सेदारी हासिल करना चाहती है।
एक सप्ताह तरह चलने वाले इस वाहन मेले में दुनिया की प्रमुख कंपनिया अपने वाणिज्यक वाहन उतारेगी। कुल स्थान के हिसाब से इसे दुनिया का सबसे बडा वाहनों का मेला भी कहा जा रहा है। वाहन मेले में करीब 20 लाख कार प्रेमियों के आने की उम्मीद है। ऑटो एक्सपों के दौरान करीब 50 नए वाहन लांच किए गए। इनमें से दस वाहन वैश्विक स्तर पर उतारे जाऎंगे। ऑटो एक्सपो के जलसे में मर्सिडीज बेज का एक प्रतिनिधि जर्मन कार कंपनी के कॉन्सेप्ट फैसिनेशन की खूबियां गिनाई।

अन्य खबरें

अन्य खबरें