सिंगापुर। चीन और ईरान ने कतर की राजधानी दोहा मे अगले वर्ष होने वाले एशिया कप फुटबाल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ईरान ने सिंगापुर को 3-1 से शिकस्त दी जबकि चीन ने जेजियांग के खेले गए ग्रुप बी के एक मैच में सीरिया को गोलरहित ड्रा पर रोककर एशिया कप का टिकट कटा लिया। उधर लेबनान की राजधानी बेरूत में खेले गए एक मुकाबले में मेजबान देश ने वियतनाम को 1-1 से ड्रा पर रोक दिया जबकि इंडोनेशिया को जकार्ता में ओमान के हाथों 2-1 से शिकस्त का सामना करना पडा।