भारत समाचार
कतर ओपन : फाइनल में भिडेंगे नडाल-देविदेंको

मैच के दौरान फेडरर ने 36 बेजां गलतियां की और उनके पास देविदेंको के क्रास कोर्ट शोट कोर्ट शॉट का कोई जबाव भी नहीं था। मैच के बाद देविदेंको ने संवाददातओं से बातचीत में कहा कि मैं एटीपी विश्व टूर में फेडरर के हरा चुका था और मैं एक बार फिर उसी कहानी को दोहराना चाहता था। उन्होंने कहा कि पहले सेट में जीत दर्ज करने के बाद दूसरे सेट में दोनों ही खिलाडी बुरी तरह थक चुके थे लेकिन भाग्य इस बार भी उनके साथ था और वह लगातार दूसरी बार फेडरर के खिलाफ जीत दर्ज कर पाने में सफल रहे।










