कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बसु की हालत में मामूली सुधार

कोलकाता। माकपा के वयोवृद्ध नेता 95 वर्षीय ज्योति बसु की हालत में आज मामूली सुधार है, हालांकि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि कल की तुलना में उनकी हालत में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन फिर भी नाजुक है। उन्हें आंशिक वेंटीलेटर पर रखा गया है। निजी एएमआरआई अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डीएन अग्रवाल ने यहां पत्रकारों को बताया कि कल की तुलना में केंद्रीय तंत्रिका तंत्र तथा कार्डियो वसकुलर सिस्टम भी स्थिर है। उल्लेखनीय है कि न्यूमोनिया के कारण बसु को एक जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बिग़डते स्वास्थ्य को देखकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरूवार को अस्पताल जाकर बसु के इलाज के बारे में जानकारी ली थी।

अन्य खबरें

अन्य खबरें