भारत समाचार
अमर का इस्तीफा वापस नहीं हुआ तो कई विधायक इस्तीफा देंगे

साथ ही कार्यकर्ता पार्टी में मतभेद पैदा करने के लिए महासचिव राम गोपाल यादव के खिलाफ राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। मुलायम सिंह को आज लिखे एक पत्र में अग्रवाल ने कहा कि अमर सिंह ने पार्टी के लिए काफी कुछ किया है। पत्र में अमर विरोधी बयानों के लिए राम गोपाल यादव की आलोचना की गई है। इस बीच सपा (युवा इकाई) के महासचिव ब्रिजेश सिंह ने भी अमर सिंह के पार्टी पदों से इस्तीफा देने के विरोध में इस्तीफा दे दिया है।










