भारत समाचार
अमर सिंह नहीं हुए मुलायम इस्तीफा वापसी से इन्कार

सपा नेता ने कहा कि बेकार की अटकलें लगाई जा रही थी कि वह पार्टी से नाराज है। उन्होंने जो इस्तीफा दिया है उसे वह वापस नहीं लेने जा रहे है। अमर सिंह का यह बयान तब आया है जब सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने उनका (अमर सिंह) का इस्तीफा स्वीकार करने से इंकार कर दिया। दोनों नेताओं ने सुबह आपस में बातचीत की। बातचीत के दौरान मुलायम ने सिंह को शुरू होने वाले सैफई महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। सिंह के साथ जारी तनातनी की खबरों को ज्यादा महत्व नहीं देते हुए मुलायम ने कहा कि उनके इस्तीफे को पार्टी के खिलाफ बगावत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह ने उन्हें पर्याप्त सम्मान दिया है और राम गोपाल यादव (पार्टी के महासचिव) पर मुझे अधिक प्राथमिकता देते रहे हैं। उन्होंने एक टेलीविजन चैनल को बताया कि वह नहीं चाहते हैं कि यादव उन पर परिवार या पार्टी में से किसी एक को चुनने का दबाव डालें।










