भारत समाचार
बाल्को चिमनी हादसा: तीन अफसरों को गिरफ्तार किया

तीनों चीनी अधिकारियों को लोकल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें सात दिन के जुडिशल रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बाल्को में सेपको कंपनी के करीब 80 अधिकरी और कर्मचारी काम करते थे, जो चिमनी गिरने के बाद से यहां से चले गए थे। पुलिस ने इन तीन अधिकारियों को जांच के लिए रोक लिया था। पुलिस ने इस मामले में चार अधिकारियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है जिसमें बाल्को के वाइस प्रेजिडेंट विरल मेहता, एजीएम दीपक नारंग और इंजीनियर अतुल महापात्र के अलावा जीडीसीएल के प्रॉजेक्ट मैनेजर मनोज शर्मा है। इस हादसे में 41 लोग मारे गए थे।




















