भारत समाचार
अटारी सीमा पर पकडा गया पाक का आत्मघाती

14 वर्षीय नुमान अरशद को सीमा के निकट झाडियों के पीछे छिपने के दौरान गिरफ्तार किया गया। अरशद ने कहा, मुझसे बीएसएफ की गतिविधियों पर करीबी नजर रखने को कहा गया था क्योंकि हिंसक नजर रखने को कहा गया था क्योंकि हिंसक गतिविधियों के लिए इस सीमा के जरिए तीन महिलाओं समेत सात प्रशिक्षित पाकिस्तानी आतंकवादियों को भारत भेजने की योजना थी।
बीएसएफ के डीआईजी मोहम्मद अकील ने कहा कि पूछताछ के दौरान अरशद ने खुलासा किया कि उसे पेशावर के शिविर में प्रशिक्षण दिया गया जहां उसने विस्फोटकों वाले जैकेट, बम, पिस्तौल, मिसाइल, राकेट और अन्य हथियारों का प्रयोग करना सीखा।










