कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मारूति सुजुकी कारें महंगी हुई

नई दिल्ली। भारत की सबसे बडी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया एमएसआई ने अपने सभी माडलों की कीमतें बढा दी। उत्पादन लागत मे हुई बढोत्तरी के मद्देनजर कंपनी ने यह निर्णय लिया। कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में 10 हजार रूपए तक की बढोत्तरी की है।> कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा कि औसतन कीमतों में 0.6 प्रतिशत तक बढोत्तरी हुई है। निचले स्तर पर जहां रिट्ज वीडीआई के दास 0.12 प्रतिशत बढाए गए है, वहीं ऊपरी स्तर पर डिजायर एलएक्सआई माडल की कीमतों में 1.9 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। कंपनी के विभिन्न माडलों की वर्तमान कीमतों के आधार पर कीमत वूद्धि कुछ सौ रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक होगी। हालांकि मारूति के हाल में पेश हुए बहुउद्देश्यीय वाहन ईको तथा छोटी कार स्विफ्ट के पेट्रोल संस्करण आर जिस्सी माडलों की कीमतों में बढोतरी नहीं हुई है। कंपनी ने अगस्त में पेश की गई नई एस्टिलों के आमंत्रण मूल्य को भी वापस ले लिया है। अब एस्टिलों के विभिन्न संस्करणों के दाम एक हजार 243 रूपए से 2 हजार 486 रूपए तक बढ जाएंगे। कंपनी ने यह बढोतरी पिछले एक साल में स्टील समेत कच्चो माल की कीमतों में हुई बढोतरी के मद्देनजर की है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें