कोलकाता। चीन के एक शीर्ष चीनी राजनयिक ने ज्योति बसु को आज श्रंद्धाजलि अर्पित करने के दौरान उन्हें चीन का महान मित्र और भारत का महानतम कम्युनिस्ट बताया। कोलकाता स्थित चीन के महावाणिज्य दूत माओं सिवेई ने यहां अलीमुद्दीन स्ट्रीट स्थित माकपा मुख्यालय में शोक संदेश पुस्तक में लिखा भारत के महानतम कम्युनिस्ट और चीन के महान मित्र कामरेड ज्योति बसु के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट कर रहा हूं। गौरतलब है कि बसु के शव को पीस हैवेन में रखा गया है।