कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चीनी के दाम 15 दिन में और घटेंगे

नई दिल्ली। कृषि मंत्री शरद पवार ने सोमवार को दावा किया कि चीनी के खुदरा मूल्य 10 से 15 दिनों में घटने लगेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दो तीन दिनों में चीनी के थोक मूल्य में 10 से 12 फीसदी की कमी आई है। चीनी के थोक मूल्य में कमी आ गई है लेकिन उसके खुदरा मूल्य 10 से 15 दिनों में घटने लगेंगे। उन्होंने बताया कि चीनी के थोक मूल्य 42 रूपए प्रति किलो से घटकर 37-38 रूपए रह गए है। हालांकि विश्लेषकों का कहना कि चीनी के दामों में यह कमी अस्थायी है क्योंकि कीमतों में कमी के लिए चीनी आयात का जरूरत पडेगी और वैश्विवक बाजार में उतार चढाव बना हुआ है। केन्द सरकार बढती मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए जी-तोड कोशिश में है। पिछले वर्ष दिसंबर में मुद्रास्फीति 7.3 फीसदी तक पहुंच गई थी जो इस साल की सबसे ऊंची दर है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें