भारत समाचार
सीआरआर बढने पर भी फिलहाल महंगा नही होगा कर्ज

आरबीआई के इस कदम से बैंकों के पास कर्ज देने के लिए उपलब्ध राशि में 36000 करोड रूपए की कमी आएगी। इसके अलावा रेपो और रिवर्स रेपो की मौजूदा दरों के साथ कोई छेडछाड नहीं की है। पहले की ही तरह रिवर्स रेपो दर 3.25 फीसदी और रेपो दर> 4.75 फीसदी रहेगी। हालांकि, सीआरआर बढने पर भी हाल में होमलोन, अòाटो लोन और शिक्षा लोन की दरों में बढोतरी होने की कोई आशंका नहीं दिखाई दे रही है। आईडीअीआई बैक के कार्यकारी अधिकारी सुशील मुनहोट ने कहा कि ब्याज दरों में तत्काल किसी प्रकार की बढोतरी को लेकर मुझे संदेह है क्योंकि अर्थव्यवस्था में पर्याप्त नकदी है। रिजर्व बैंक के इस कदम से मुद्रास्फीति दबाव को कम करने में सहायता मिलेगी।










