पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में फिलहाल वृद्धि नहीं: देवडा
Feb 1, 2010 2:33 AM
नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवडा का कहना है कि ऊर्जा मूल्य प्रणाली पर गठित किरीट पारिख समिति की रिपोर्ट मिल जाने के बाद ही ट्रांसपोर्ट ईधन में वृद्धि के बारे में कोई फैसला किया जाएगा। देवडा ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में वृद्धि का फिलहाल कोई विचार नहीं है क्योंकि ऎसे किसी फैसले से अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों पर भी असर पडेगा। अंडर रिकवरी के कारण तेल विपणन कंपनियों को हो रहे नुकसान के बारे में उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में कल वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी से बातचीत करेंगे। इन कंपनियों को चालू वित्त वर्ष में करीब 43 हजार करोड रूपए का नुकसान हो चुका हैं। देवडा ने आशा व्यक्त की कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चो तेल के मूल्य में कमी आएगी जिससे भारत पर दवाब कम होगा। पेट्रोलियम सचिव का कार्यभार संभाले वाले एस सुंदरेशन ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि अंडर रिकवरी के कारण तेल कंपनियों को नुकसान न उठाना पडे।