कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

तीन पत्ती

निर्माता: अंबिका हिंदूजा
निर्देशक: लीना यादव
कलाकार: अमिताभ बच्चन, सर बेन किंग्सले, आर माधवन, रायमा सेन, श्रद्धा कपूर

तीन पत्ती को लेकर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन बेहद उत्साहित है। उनका मानना है कि फिल्म का विषय अनूठा है। तीन पत्ती ताश का एक खेल है। गणित और ताश के इस खेल के बीच के संबंध को इस फिल्म में दिखाया गया है। अमिताभ बच्चन और बेन किंग्सले जैसे महान अभिनेताओ को इस फिल्म में देखने को मिलेगा। साथ ही शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर इस फिल्म के जरिये फिल्मों में पर्दापण कर रही हैं। वेेकट (अमिताभ बच्चन) एक गणितज्ञ है। उसे अपने विषय में दक्षता हासिल है। रात-दिन वह चिंतन-मनन में खोया रहता है। वह एक नई थ्योरी प्रस्तुत करता है, लेकिन उसके वरिष्ठ प्रोफेसर थ्योरी को नकार देते है। ताश खेलते समय एक दिन वेंकट को लगता है कि ताश के माध्यम से इस थ्योरी को बेहतर तरीके से समझाया जा सकता है और ताश और प्रायिकता के सिद्धांतो के बीच कुछ संबंध है। वह इस बारे में अपने जूनियर प्रोफेसर (माधवन) को बताता है। दोनों निर्णय लेते है कि जुआघर में जाकर इस थ्योरी को परखना चाहिए। ताश खेल रहे अन्य खिलाडियों के पत्तों के बारे में इस थ्योरी से वे जान लेते है कि किसके पास कौन से पत्ते है। लंदन के केसिनो में वेंकट की मुलाकात पर्सी (बेन किंग्सले) से होती है जो दुनिया का सबसे बडा जीवित गणितज्ञ है। वेंकट के समीकरणों से पर्सी यह जान लेता है कि प्रायिकता के सिद्धांतों को नए सिरे से लिखना होगा। वेंकट की थ्योरी के जहां एक और अच्छे परिणाम है तो बुरे भी है। एक ओर उसकी खोज का उपयोग कई जगह किया जा सकता है तो दूसरी ओर मनुष्य अपने लालच के लिए भी इसका उपयोग कर सकता है। क्या वेंकट को अपने ज्ञान की कीमत अपनी जान से चुकानी होगी। जानने के लिए देखनी होगी तीन पत्ती।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें