भारत समाचार
चैपियंस लीग के कार्यक्रम घोषित, ईसीबी नाराज

मोदी के कदम की आलोचना करते हुए समरसेट क्रिकेट काउंटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड ने कहा कि यदि टूर्नामेंट की तारीखों में परिर्वतन नहीं किया जाता तो इंग्लैड की किसी भी टीम के लिए टूर्नामेंट में भाग लेना संभव नहीं होगा। उन्होंने मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आईपीएल कमिश्नर नहीं चाहते है कि इंग्लैड की कोई टीम चैपियंस लीग में खेले। उन्होंने कहा कि इंग्लैड की काउंटी टीमों में भाग न लेने के बाद इस टूर्नामेंट को लेकर कई सवाल खडे हो सकते है। गोल्ड ने कहा कि मोदी के इस निर्णय के बाद प्रयोजक अपने कदम वापस खींच सके है और टूर्नामेंट को लेकर दर्शकों की रूचि भी कम हो सकती है।
गोल्ड ने कहा किसी भी काउंटी के लिए यह संभव नहीं होगा कि वे घरेलू टूर्नामेंट अधूरा छोडकर चैपियंस लीग में भाग लेने के लिए भात का दौरा करें। उन्होंने कहा कि समरसेट तो ऎसा बिल्कुल भी नहीं करेगी और उन्हें आशा है कि अन्य टीमें भी घरेलू चैपियनशिप की अवहेलना कर भारत दौरे पर नहीं जाएंगी। चैपियंस लीग की घोषित तारीखों के समय ही इंग्लैड को पाकिस्तान के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है तथा उनका घरेलू वनडे टूर्नामेंट भी उस दौरान चलता रहेगा। ईसीबी के चेयरमैन जाइल्स क्लार्क ने कहा कि उन्हें आईपीएल के इस निर्णय की कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन फिर भी वह इस मुद्दे को आईसीसी की बैठक के दौरान उठाएंगे। गौरतलब है कि चैपियंस लीग के भारत में हुए पहले संस्करण में तीन आईपीएल टीमों डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स एवं रायल चैलेजर्स सहित कुल 12 टीमों ने भाग लिया था। इसमें आस्ट्रेलिया, इंग्लैड और दक्षिण अफ्रीका से दो-दो टीमों के अतिरिक्त न्यूजीलैड, वेस्टइंटीज एवं श्रीलंका की एक-एक टीम शामिल थी।










