कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

फिलहाल नहीं बढेंगे पेट्रोल, डीजल के दाम

नई दिल्ली। यूपीए के घटक दलों के कडे विरोध के बीच वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी और पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवडा ने ईधन की कीमतों में बढोतरी पर चर्चा की। लेकिन दोनों इस बारे में किसी सहमति पर नहीं पहुंचे।इससे कीमतों में तत्काल बढोतरी की संभावना नहीं लगती है।
एक घंटे तक चली बैठक के बाद देवडा ने कहा, इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया। पेट्रोल, डीजल, घरेलू एलपीजी और केरोसीन को आयात मूल्य से काम दाम पर बेचे जाने से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को 45,571 करोड रूपए का नुकसान हो रहा है। कंपनियों को होने वाले नुकसान को देखते हुए किरीट पारेख समिति ने डीजल, पेट्रोल की कीमतों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने का सुझाव दिया है। पिछले सप्ताह, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक के कडे विरोध के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय पेट्रोल समेत अन्य ईधनों की कीमतों में बढोतरी का प्रस्ताव केबिनेट के समक्ष नहीं रख पाए। पेट्रोलियम सचिव एस सुंदरेशन ने देवडा-मुखर्जी मुलाकात के बारे में कहा- बैठक तेल विपणन कंपनियों को होने वाले नुकसान से उबारने और उससे संबंधित किरीट पारेख समिति की सिफारिशों को लेकर थी। लेकिन इस बारे में कोई फैसला नहीं हुआ।

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला

अन्य खबरें