भारत समाचार
ओवर एक्सपोजर में विश्वास नहीं: उदिता गोस्वामी

उदिता ने कहा, मैं अपने करियर के आगे बढने के तरीके से संतुष्ट हूं। उदिता ने कहा, हालांकि मैंने अब तक सिर्फ पांच ही फिल्में की है, मैं आगे भी कम ही फिल्में कर रही हूं। मैं इस बात की परवाह नहीं करती कि लोग मेरे बारे में क्या कहेंगे। मैं संतुष्ट हूं और मैं ओवर एक्सपोजर में विश्वास नहीं रखती। रॉक में दिल्ली की एक एमबीए छात्रा आहना की भूमिका को लेकर खासी उत्साहित उदिता ने कहा, हालांकि हॉरर और सुपरनेचुरल बहुत लोकप्रिय नहीं है मुझे लगता है कि रॉक भारत में बनीं अब तक की सर्वश्रेष्ठ सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म होगी।










