भारत समाचार
जयपुर वनडे पर आतंकी हमले का खतरा, दो हिरासत में

बताया जाता है कि राज्य के श्रीगंगानगर जिले में पाकिस्तान से सटी सीमा पर एक रेडियो संदेश इंटरसेप्ट हुआ है। गंगानगर के एक मोबाइल रिपेयर करने वाले दुकानदार ने जैसे ही अपने मोबाइल का एफएम ऑन किया, उसे एक विशेष फ्रीक्वेंसी पर दो लोगों की बातचीत सुनाई दी। दोनों हिंदी में बात कर रहे थे मगर उनमें से एक की बोली में पंजाबी का लहजा था। ये मैच के दौरान ब्लास्ट करने के तरीके पर बात कर रहे थे। इस दौरान कई बार जयपुर का उल्लेख हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। संदेश की वैधता की प़डताल के लिए मुंबई से एक टीम गंगानगर पहुंचेगी। दिल्ली की टीम पहले ही गंगानगर पहुंच चुकी है।
इधर, जयपुर में सभी होटलों की तलाशी ली जा रही है और वहां रूके मेहमानों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में दर्शकों को प्रवेश महज टिकट के आधार पर नहीं मिलेगा, बल्कि उनकी पूरी पहचान हो जाने के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। जयपुर आईजी बीएल सोनी ने बताया कि मैच के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। खिलाç़डयों के साथ-साथ दर्शकों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।










