कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भाजपा मामलों में आरएसएस नहीं करेगा हस्तक्षेप

नई दिल्ली, 25 अगस्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि उसका भारतीय जनता पार्टी के भीतरी मामलों में हस्तक्षेप करने का काम नहीं है। आरएसएस के राष्ट्रीय समिति के सदस्य राम माधव ने मंगलवार को यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि संघ एक सांस्कृतिक संगठन है, और उसकी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। संघ की भूमिका भाजपा को केवल सलाह देने तक सीमित है। उन्होंने कहा कि संघ के कई सदस्य पहले से भाजपा में काम कर रहे हैं और जब कभी भाजपा को जरूरत महसूस हो, तो वह संघ से सलाह ले सकती है। उन्होंने आरएसएस के पूर्व प्रमुख केएस सुदर्शन के जिन्ना को राष्ट्रवादी बताने संबंधी बयान पर कहा कि उनकी बात को सही संदर्भ में पेश नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि सोमवार क भाजपा नेता अरूण शौरी ने आरएसएस से भाजपा की कमान अपने हाथ में लेने का अनुरोध किया था।
एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत में पूर्व विनिवेश मंत्री और वरिष्ठ पत्रकार रहे अरूण शौरा ने पार्टी को कटी पतंग कह डाला था और पार्टी अघ्यक्ष राजनाथसिंह को भी नहीं बख्शा था और उन्हें एलिस इन ब्लंडरलैंड (ऎसी दुनिया में जीने वाला व्यक्ति जहां बार-बार गलतियां हो रही हैं) बताया था। शौरी ने आरएसएस से अपील की थी कि वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हटाकर पार्टी की कमान अपने हाथ में ले ले। खबर है कि भाजपा अघ्यक्ष राजनाथ सिंह इन ताजा घटनाक्रम पर चर्चा के लिए मंगलवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला