कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अभिनय के गुर सिख रही है पिट व जोली की बेटी

लॉस ऎंजिलिस, 25 अगस्त। हॉलीवुड की मशहूर जोडी ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली कि तीन साल की बेटी सिलोह इन दिनों अभिनय के गुर सिख रही है। पिट और जोली की इच्छा है कि सिलोह बडी होकर उनके जैसी मशहूर फिल्म कलाकार बने। तीन साल की सिलोह अपने दोस्तों से कहती है कि मैं वही करना चाहती हूं, जो मेरे माता-पिता करते है। अभिनय के प्रति अपनी बेटी के रूझान को देखते हुए पिट और जोली अब उसे अभिनय स्कूल में भेजने की तैयारी कर रहे है। सूत्रों का कहना है कि सिलोह में अभिनय की कला कूट-कूट कर भरी है, और वह पूरे दिन आइनें के सामने खडी होकर तरह-तरह के हाव-भाव बनाती रहती है। पिट और जोली उसे ऎसा करते कई बार देख चुके है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें