भारत समाचार
शाहिद-रानी का "दिल बोले हडिप्पा"

निर्माता: आदित्य चोपडा
निर्देशक: अनुराग सिंह
कलाकार: शाहिद कपूर, रानी मुखर्जी, शेर्लिन चोपडा, पूनम ढिल्लो, अनुपम खेर, राखी सावंत, व्रजेश हीरजी।
मुंबई, 25 अगस्त। फिल्म "दिल बोले हडिप्पा" मे रानी मुखर्जी एक छोटे से गांव में रहने वाली चुलबुली लडकी वीरा का किरदार निभा रही है। उसके सपने बहुत बडे है। वह एक लोकल थिएटर ग्रुप में काम करती है, लेकिन तेंडुलकर और घोनी के साथ क्रिकेट खेलना चाहती है। रोहन (शाहिद कपूर) इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट टीम का कप्तान है, और एक अच्छा क्रिकेट खिलाडी है। भारत में उसके पिता की क्रिकेट टीम लगातार आठ वर्ष से एक स्पर्घा में हार रही है। अपने पिता की टीम को विजयी बनाने के लिए रोहन भारत आता है। वीरा जिस गांव में रहती है, वहां लडकियां क्रिकेट नही खेलती है। लडकों के साथ खेलने के लिए वीरा नकली दाढी और पगडी का इस्तेमाल करती है।
उसका शानदार खेल उसे रोहन की टीम में स्थान दिलवा देता है। वीरा कौर अब वीर प्रताप सिंह बन जाती है। इसके बाद वीर, रोहन और वीरा की एक ऎसी मनोरंजक यात्रा शुरू होती है, जिसमें रोमांस, हास्य और संगीत का साथ है।




















