भारत समाचार
भ्रष्टाचार से सख्ती से निपटें : प्रधानमंत्री

पुरस्कार देने से पहले डॉ. सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में कुछ मौकों पर सीबीआई को जनता की आलोचना का निशाना बनना पडा है। सीबीआई को अपने अंदर गंभीरता से झांकना चाहिए और अपने कार्यो में सुधार करना चाहिए। उन्होंन कहा, मैं सीबीआई अधिकारियों को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में संतुलन रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। घूसखोर और भ्रष्ट लोगों पर मुकदमा चलाने के साथ ही ईमानदार और योग्य लोगों का संरक्षण करना भी आपका कर्तव्य है।










